UttarakhandHighlight

CAG रिपोर्ट में उत्तराखंड ने लगाई ऐतिहासिक छलांग, 5,310 करोड़ का राजस्व अधिशेष दर्ज

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5,310 करोड़ रुपए का राजस्व अधिशेष दर्ज कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उत्तराखंड उन राज्यों में शामिल हो गया है जिन्होंने इस अवधि में राजस्व अधिशेष दर्ज किया है।

CAG रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु

  • राजस्व अधिशेष: वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्तराखंड ने 5,310 करोड़ रुपए का अधिशेष दर्ज किया।
  • समग्र प्रगति: यह उपलब्धि राज्य की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार का संकेत देती है।
  • आर्थिक मजबूती का प्रमाण: कभी “बिमारू” श्रेणी से जोड़े जाने के बाद अब उत्तराखंड ने मजबूत वित्तीय प्रबंधन का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
  • सकारात्मक आर्थिक परिवर्तन: पूर्व में वित्तीय अनुशासन की चुनौतियों के बावजूद सतर्क प्रबंधन व पारदर्शी नीतियों के बल पर राज्य ने यह उपलब्धि हासिल की।

उत्तराखंड की सुशासन की नीतियों का परिणाम है ये उपलब्धि: CM

CAG की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान सामने आया है। सीएम धामी ने कहा यह उपलब्धि उत्तराखंड की सुशासन की नीतियों का परिणाम है। हमने पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प से प्रेरणा लेकर राज्य को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

ये भी पढ़ें: CAG की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा : सरकार की अनुमति के बिना कर्मकार बोर्ड ने खर्च किए 607 करोड़

सीएम ने कहा यह केवल आंकड़ों की उपलब्धि नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आर्थिक आत्मनिर्भरता और समृद्ध भविष्य की दिशा में रखा गया एक मजबूत कदम है। सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और वित्तीय अनुशासन की नीति पर आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें