Dehradun : उत्तराखंड : धूप खिलने से हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत, इस दिन तक साफ़ रहेगा मौसम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : धूप खिलने से हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत, इस दिन तक साफ़ रहेगा मौसम

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsदेहरादून : प्रदेश के सभी जिलों में आज मौसम साफ है। लगातार कोहरे, बर्फबारी और बारिश के बाद आज धूप खिलने से लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग ने कुछ मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहने का अनुमान जताया है। रुद्रप्रयाग में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्के बादल भी छा सकते हैं। राजधानी दून में मौसम सुबह से ही साफ है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि अपडेट के अनुसार 26 जनवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान कुछ मैदानी इलाकों में कोहरा और पहाड़ी क्षेत्रों में पाला बढ़ सकता है।

Share This Article