highlightNational

उत्तराखंड : SDM और खाद्य विभाग की छापेमारी, गंदगी देख लगाई फटकार

Breaking uttarakhand news

 

हल्द्वानी: दीपावली त्यौहार के मद्देनजर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने संयुक्त रूप से बाजारों में मिठाइयों की दुकान और शॉपिंग मॉल में छापेमारी कर सैंपल एकत्र किए। एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने रिलायंस मॉल सहित हल्द्वानी शहर की कई दुकानों में मिठाइयों के सैंपल लिए। इस दौरान कई दुकानों में गंदगी और अनियमितताएं मिली जिस पर एसडीएम ने दुकान स्वामियों को फटकार भी लगाई।

गौरतलब है कि दीपावली और भैया दूज त्यौहार के मद्देनजर हल्द्वानी शहर में बड़ी मात्रा में मिठाइयों की खरीदारी होती है, लिहाजा नकली मावा और नकली मिठाइयों के प्रयोग की वजह से अक्सर लोग बीमार पड़ते हैं इन सभी को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य विभाग के साथ बाजार में छापेमारी अभियान चलाया है जो निरंतर जारी है।

रोजाना खाद्य सुरक्षा विभाग मिठाइयों व मावा सहित अन्य दुकानों से सैंपल एकत्र कर उत्तराखंड की एकमात्र खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब रुद्रपुर के लिए जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी व एसडीएम विवेक राय का कहना है की सैंपल फेल होने पर दुकान स्वामियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button