रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी रहे प्रदेश सचिव नंदलाल प्रसाद ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का विरोध किया। इस दौरान पुलिसकर्मियांे ने उनको बर्बरता पूर्ण पिटाई कर दी। इससे नाराज कांग्रेसियों ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।
बीते शनिवार को जिला ऊधम सिंह नगर के मुख्यालय पर प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक दिवसीय दौरा था इस दौरान उन्हें सहकारिता के कार्यक्रम में कई योजनाओं का संन्यास शिलान्यास और शुभारंभ करना था। कांग्रेस के जिले में आगमन पर मुख्यमंत्री के विरोध का ऐलान किया था।
इसको देखते हुए जिला मुख्यालय रुद्रपुर में कांग्रेस की ओर से मेयर प्रत्याशी रहे नंदलाल ने लोकतांत्रिक ढंग से पुलिस की खुफिया विभाग और पुलिस टीम की आंखों में धूल झोंककर मुख्यमंत्री के काफिले के सामने काले गुब्बारे उड़ाते हुए मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे लगाकर प्रदर्शन किया था।
इससे नाराज पुलिसकर्मी ने नंदलाल पर लाठीचार्ज करते हुए। उनको घायल कर दिया। इस घटना की पूरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और जिला मुख्यालय के साथ प्रदेश भर में इस घटना की कांग्रेसियों द्वारा घटना की निंदा होने लगी है।
आज घटना से नाराज कांग्रेसियों ने नगर के सुभाष चैक पर पुलिस प्रशासन से नाराज कांग्रेसियों ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंक कर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस द्वारा कांग्रेसी नेता की पिटाई किए जाने की कड़ी शब्दों में निंदा की।