Haridwar : VIDEO : डूबते कांवड़ियों को उत्तराखंड पुलिस का सहारा, दो की बचाई जान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

VIDEO : डूबते कांवड़ियों को उत्तराखंड पुलिस का सहारा, दो की बचाई जान

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
khabar uk

हरिद्वार: इन दिनों कांवड़ चल रहा है। हरिद्वार में बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाजल ले रहे हैं। गंगा घाटों पर नहाते वक्त हादसे भी हो रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस के जवानों को दुर्घटना संभावित घाटों पर तैनात किया गया है। अब तक तीन-चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसी ही एक घटना और सामने आई है। उत्तराखंड पुलिस के जवान ने गंगा के तेज बहाव में बहते कांवड़िये को जान की परवाह किये बगैर बीच नदी से बचा लाया।

हरियाणा के बहादुरगढ़ से कांवड़ यात्रियों का एक ग्रुप गंगा जल लेने आया था। सभी गंगा स्नान के लिए कांगड़ा पुल पहुंचे। स्नान के दौरान एक कावंड़िये को पैर तेज बहाव में फिसल गया और वो बहने लगा। उसे डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाया। वहां मौजूद उत्तराखंड पुलिस के जवान सनी ने डूब रहे कांवड़ को किसी तरह गंगा से बाहर निकाला।

दूसरी घटना सिंहद्वार पुल के पास की है। यहां गंगा स्नान करते समय कांवड़ उत्तर प्रदेश के शामली निवासी कांवड़िया नदी में गिर गया और बहने लगा, कुछ ही दूरी पर मौजूद गोताखोरों ने बोट की मदद से उसे बचा लिया। पुलिस प्रशासन ने गंगा घाटों पर स्नान करने वाले सभी कांवड़ यात्रियों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी।

Share This Article