देहरादून- जनता की हिफाजत के लिए चौबीसों घंटे मुस्तैद मित्र पुलिस के कई जवानों ने उत्तराखंडियों का सीना फख्र चौड़ा कर दिया है। राज्य की पुलिस फोर्स में तैनात 6 जवानों को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा। जिनमे एक को विशिष्ट सेवा के राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि पांच जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक”
1- बसन्ती लाल मधवाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर।
सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक”
1- कान्ति बल्लभ पाण्डे, सहायक सेनानायक,46वीं वाहिनी पीएसी,रुद्रपुर।
2- गोपाल सिंह दसौनी, निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय देहरादून।
3- सुन्दर सिंह प्लाटून कमाण्डर विशेष श्रेणी 2026, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर।
4- महेश कुमार जोशी, उ0नि0 विशेष श्रेणी ना0पु0 पुलिस मुख्यालय देहरादून।