Big NewsDehradun

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, अगर आपकी भी है फेसबुक फ्रैंड…तो संभल जाएं

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: फेसबुक पर विदेशी महिला बन विदेश से गिफ्ट और धनराशि भेजने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का उत्तराखंड सएसटीएफ ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया था। देहरादून निवासी व्यक्ति के साथ ठगी हुई थी। उसकी जांच के बाद एसटीएफ मामले की जांच में जुटी हुई थी।

उनकी दोस्ती फेसबुक परएक विदेशी महिला से हुई थी। फेक विदेश महिला बने गिरोह के मेंबर ने उनको उपहार में यूरो करीब 17 लाख भारतीय रुपये देने की बात कही। कोरियर सर्विस के बहाने शिकायकर्ता को फोन किया गया कि उनका पार्सल आया है। इसी बहाने उनको अलग-अलग बातों के लिए डराया-धमकाया गया और फिर उनसे 1 करोड़ 12 लाख 63 हजार 945 रुपये अलग-अलग बैंकों में जमाकर ठगा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी। पुलिस टीम पहले ही 1 नाइजीरियन मूल के 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 16 बैंक खातों को फ्रिज कराया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये घटना में प्रयुक्त मोबाईल, ई-वालेट और बैंक खातों के बारे में जानकारी की गयी और एक पुलिस टीम दिल्ली, नोएडा, उत्तर प्रदेश रवाना की गई।

पुलिस टीम ने दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाइजीरियन फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर विभिन्न लोगों को दोस्ती का प्रस्ताव भेजकर विदेश से पैसा और गिफ्ट भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं। चैंकाने वाली बात यह है कि वो लोग विभिन्न मोबाईल कम्पनियों के सिम डिस्ट्रीब्यूटर के रुप में कार्य काम करते हैं। फर्जी आइडी पर प्रीएक्टीवेडेट सिम का प्रयोग अपराध करने के लिए करते थे। पुलिस ने श्याम बाबू नार्थवेस्ट, नितीश ठाकुर नजफगढ दिल्ली और मोहित राना जी एन्कलेव थाना नजफगढ को गिरफ्तार किया है।

Back to top button