देहरादून: DGP अशोक कुमार ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के मोबाइल रिकवरी सेल द्वारा बरामद किये गये मोबाइल उनके स्वामियों के सुपुर्द किये। मोबाइल रिकवरी सेल द्वारा इस साल अब तक कुल 756 मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 12 लाख रूपए है। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसटीएफ एवं साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया। डीजीपी ने एसटीएफ और उसकी सभी शाखाओं एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स व साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का निरीक्षण कर उनके कार्यों की समीक्षा करने के बाद जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
ये है निर्देश
1.प्रदेश के कुल 202 इनामी अपराधियों में से 5000 से अधिक इनामी राशि वाले 91 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को निर्देशित किया गया।
2.वर्ष में कम से कम 50 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए।
3.सक्रिय गैंग जो पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें पंजीकृत किया जाए।
4.लम्बे समय से जिन इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है, उनकी इनामी राशि बढ़ायी जाए।
5.साइबर क्राइम से सम्बिन्धित शिकायतों में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जाए।
6.एडीटीएफ और अधिक सक्रिय किये जाने हेतु निर्देशित किया।
7.आदतन ड्रग्स बेचने वालों एवं उनके सरगनाओं पर कार्यवाही करें।
8.ड्रग्स माहियाओं के विरूद्ध गैंगस्टर के अन्तर्गत कार्यवाही एवं उनकी अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति की कुर्की की जाए।
9.एक जनवरी से ऊधसिंहनगर के पन्तनगर में अस्थायी रूप से साइबर थाना खोला जाएगा, जिससे कुमाऊं परिक्षेत्र की जनता को बैंकिंग धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग, मनी ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया सम्बन्धी मामलों की शिकायत दर्ज कराने में आसानी होगी।
10.सीडीआर आदि का दुरूपयोग करने की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।