Udham Singh Nagar : उत्तराखंड ब्रेकिंग : सिपाही को विजिलेंस की टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड ब्रेकिंग : सिपाही को विजिलेंस की टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read

उधम सिंह नगर : विजिलेंस की टीम ने उत्तराखंड पुलिस के सिपाही को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एक पुलिस सिपाही ने पूरे पुलिस महकमे को और वर्दी को दागदार करने का काम किया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला उधम सिंह नगर जिले के झनकैया थाने का है। जहां शिकायतकर्ता दया शंकर प्रजापति नाम के व्यक्ति ने 24 जनवरी को हल्द्वानी स्थित विजिलेंस कार्यालय में शिकायत दर्ज  कराई थी और कहा था कि झनकैया थाने में कॉन्स्टेबल कुशल कन्याल उसकी मकान बिक्री के हिस्से बंटवारे में उनकी भाभी द्वारा की गई शिकायत का समाधान कर उसे लाभ पहुंचाने के कार्य में 20 हजार की रिश्वत मांग रहा है। वहीं इसके बाद विजिलेंस की प्रारंभिक जांच में इस बात की पुष्टि हुई और विजिलेंस की टीम ने सिपाही को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।

हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने एसपी विजिलेंस अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में 26 जनवरी को दोपहर 3:20 पर झनकैया थाने के कांस्टेबल कुशल कन्याल पुत्र दीवान सिंह कन्याल, चकरपुर झनकैया, जिला उधम सिंह नगर को शिकायतकर्ता से 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसपी विजिलेंस के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता के बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

Share This Article