देहरादून: दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के गहनों के साथ एक शातिर चोर को धर-दबोचा है। उसके पास से दस तोला सोना बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं। पिछले 10 नवंबर को कुंजापुरी बिहार निवासी ने नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना दी कि वह दिन के समय ड्यूटी पर गए थे। उनकी पत्नी और बच्चे भी अपनी रिश्तेदारी में कहीं गए हुए थे।
वहां से वापस लौटने के बाद भीतर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। चोरों ने घर से ज्वैलरी गले का हार, नथ, दो चेन, दो जोड़ी पाजेब, अंगूठियां चोरी कर ली थी। शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना नेहरू कॉलोनी में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शोएब निवासी कुटला नवादा थाना नेहरू कॉलोनी को चोरी की ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पहले से भी चोरी कई मामले दर्ज हैं।