Big NewsPithoragarh News

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा!, गहरी खाई में गिरने से 2 की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Pithoragarh News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां पर गंगोलीहाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में बीते दिन देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं दूसरे ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस भी हादसे की जांच में जुट गई है।

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा!

पर्वतीय इलाकों में पुलिस-प्रशासन के सख्ती और दावों के बाद भी सड़क हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला गंगोलीहाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से डूनी से चहज जाने वाले मार्ग से सामने आ रहा है। जहां पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कहा जा रहा है कि 30 साल के सुरेश सिंह और 35 साल के पवन सिंह दोपहर को खटीमा से ब्रेजा कार से निकले थे।

ACCIDENT NEWS

गहरी खाई में गिरने से 2 की दर्दनाक मौत

इसी बीच डूनी चहज मार्ग के पास कार 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। चालक सुरेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पवन सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों युवक शादीशुदा थे। घटना से दोनों के घर में कोहराम मच गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें