UttarakhandBig News

Uttarakhand Patwaris strike : तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठे प्रदेशभर के पटवारी, ये हैं मांगें

Uttarakhand Patwaris strike : लेखपाल संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के पटवारी तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठ गए हैं. इस हड़ताल के चलते राजस्व से जुड़े कई जरूरी काम ठप हो गए हैं.

तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठे पटवारी Uttarakhand Patwaris strike

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष देवेश घिल्डियाल ने बताया कि सरकार ने लेखपालों को उस खतौनी को तत्काल तैयार करने का फरमान सुना दिया है, जिसे आमतौर पर बनाने में 3 से 4 साल तक का समय लगता है. उन्होंने कहा हमसे बिना किसी अतिरिक्त संसाधन या तकनीकी सहयोग के यह काम करने को कहा जा रहा है, जो मौजूदा हालात में संभव ही नहीं है.

Patwari strike
Uttarakhand Patwaris strike

ये हैं मांगें

संघ का आरोप है कि न तो उन्हें तकनीकी स्टाफ मुहैया कराया गया है, न ही आवश्यक सॉफ्टवेयर या डाटा इंट्री की पर्याप्त सुविधा. ऐसे में बिना किसी तैयारी के इतने बड़े पैमाने पर खतौनी तैयार करना न केवल असंभव है, बल्कि लेखपालों पर अनुचित दबाव भी है. घिल्डियाल ने कहा कि जब तक शासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करता वो अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें : रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, घबरा कर गटक लिए नोट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें