हल्द्वानी: युवक बनकर दो महिलाओं से विवाह रचाने वाली शातिर कृष्णा सेन के मामले के बारे में तो आपने जरुर सुना होगा. जिसने दो अलग-अलग जगह दो युवतियों से शादी की. मामला तब बिगड़ा जब उसकी पहली पत्नी को शक हुआ औऱ उसने पुलिस थाने में शिकायत की. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा.
228 दिन तक जेल की सलाखों के पीछे रहने के बाद जेल सेबाहर
वहीं आज 228 दिन तक जेल की सलाखों के पीछे रहने के बाद जेल सेबाहर निकल गई है। सोमवार देर शाम न्यायालय से जमानत पर रिहाई का आदेश आने पर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कृष्णा को छोड़ दिया गया।
लड़का बनकर महिलाओं से शादी रचाती थी
दरअसल बिजनौर जिले के धामपुर की कृष्णा सेन लड़का बनकर महिलाओं से शादी रचाती थी। 14 फरवरी 2014 को उसने काठगोदाम की एक महिला से विवाह किया। दोनों हल्द्वानी में किराए पर रहने लगे। उसने सीएफएल फैक्ट्री खोलने का झांसा देकर महिला से आठ लाख रुपये ले लिए। 2016 में कृष्णा ने फिर पुरुष बनकर कालाढूंगी की एक महिला से भी शादी कर ली।
पहली पत्नी ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दूसरी शादी करने के आरोप में दर्ज कराया मुकदमा
इसका पता लगने पर कथित पहली पत्नी ने दहेज उत्पीड़न के साथ ही मारपीट करने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाकर काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को जांच में पता चला कि वह कथित दूसरी पत्नी के साथ हरिद्वार में रह रही है। 14 फरवरी को पुलिस कृष्णा को गिरफ्तार कर काठगोदाम थाने लेकर आई। यहां कृष्णा के खुद को महिला बताने पर पुलिस भी भौचक्की रह गई।
हल्द्वानी के इतिहास में इस तरह का पहला मामला प्रकाश में आने पर यह कई दिन तक चर्चा में बना रहा। केस को दहेज उत्पीड़न की धाराओं को हटाकर धोखाधड़ी की धाराओं में बदला गया। 14 फरवरी को न्यायालय के आदेश पर कृष्णा को हल्द्वानी उपकारागार भेजा गया। तब से कृष्णा सलाखों के पीछे थी। कुछ दिन पहले न्यायालय ने कृष्णा को जमानत दे दी। सोमवार शाम उसकी रिहाई का आदेश जेल पहुंचा।
शारीरिक संबंध बनाने से पहले कर देती थी कमरे में अंधेरा
लड़का बनकर महिलाओं से शादी करने वाली कृष्णा महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध भी बनाती थी। पुलिस की जांच में पता चला कि वह शारीरिक संबंध बनाने से पहले कमरे में अंधेरा कर देती थी। उसने ऑनलाइन ऑर्डर कर खिलौने खरीदे थे, जिनसे वह अंधेरे में शारीरिक संबंध बनाती थी। वह दिन में महिलाओं के सामने कपड़े तक नहीं बदलती थी। पुलिस को कृष्णा के खाते में करोड़ों रुपये का लेनदेन होने और धामपुर में भी कई लोगों से ठगी करने की जानकारी मिली थी।