देहरादून- उत्तराखंड के आलाधिकारियों ने आज हिमालय की रक्षा शपथ ली। सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने आज सचिवालय के अब्दुल कलाम भवन में अधिकारियों को हिमालय बचने की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि 9 सितंबर को हिमालय दिवस मनाया जाता है जबकि एक सितंबर से नौ सितंबर तक हिमालय बचाओ अभियान चलाया जाता है। ऐसे में हिमालय के प्रति जागरूक रहने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर राज्य वासियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत हिमालय के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि “हिमालय भारत और उसके कई पड़ोंसी राज्यों के लिए जीवन का आधार है। हिमालय की आबोहवा और उसकी सेहत दुरूस्त रहनी चाहिए। हिमालय की सेहत पर अगर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तो यह हम सबके लिए चिंता का विषय है। हिमालय के पर्यावरण संरक्षण के लिए सबको आगे आना चाहिए।”