Big NewsDehradun News

Dehradun में नर्सिंग अभ्यर्थियों का बड़ा कदम, मंत्री के घर के बाहर दो युवाओं ने पिया जहरीला पदार्थ

देहरादून की इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच का विरोध मंगलवार को गंभीर मोड़ पर पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर दो नर्सिंग अभ्यर्थियों ने कथित तौर पर आत्मदाह की कोशिश की है। तुरंत ही दोनों को अस्पताल भर्ती करवाया गया।

Dehradun में नर्सिंग अभ्यर्थियों का बड़ा कदम

दरअसल वर्षवार भर्ती को लेकर उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच लंबे समय से अपनी मांगो को लेकर संघर्ष कर रहा है। बीते दिनों परेड ग्राउंड की पानी की टंकी पर चढ़कर नर्सिंग एकता मंच ने काफी लंबे समय तक प्रदर्शन किया था। उनकी मांगों को लेकर बीच का रास्ता निकालने के लिए शासन की ओर से आदेश जारी हुए थे।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के घर के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास

हालांकि अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकला। इसी को लेकर पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास पर नर्सिंग अभ्यर्थी आ रहे थे। लगातार हो रही अनदेखी के बाद आज स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के घर पहुंच कर नर्सिंग स्टाफ में फिनाइल पी लिया।

अभ्यर्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया

आत्मादाह का प्रयास किए दोनों अभ्यर्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद महिला कांग्रेस की परिवेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी समर्थन में यमुना कॉलोनी पहुंची थी। भारी पुलिस बल नरसिंह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें