Haridwarhighlight

उत्तराखंड : ऑफिस खाली करने का मिला नोटिस, पार्टी अध्यक्ष और सचिव उलझे, कार्यकर्ता भी भिड़े

Breaking uttarakhand news

 

हरिद्वार: हरिद्वार में समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारी समिति की बैठक में हंगामा हो गया। स्थिति यह रही कि पहले कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए। बाद में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सचिव भी आपस में उलझ गए। दोनों की बीच तीखी बहस भी हुई।

नगर निगम ने समाजवादी पार्टी के हरिद्वार स्थित पार्टी कार्यालय को खाली करने का नोटिस दिया है। मामले को लेकर शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश सचिव मशकूर अहमद कुरैशी ने कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष से कहने के बावजूद इस मामले में कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। इस मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष एनएस सचान और मशहूर अहमद कुरैशी के बीच काफी तीखी बहस भी हुई। बाद में मामले को किसी तरह शांत कराया गया।

Back to top button