Dehradunhighlight

उत्तराखंड : बाॅलीवुड की मशहूर सिंगर ने यहां मनाया पति का बर्थडे, उनके लिए खास है ये जगह

Bollywood's famous Sing Neha Kakkar

 

ऋषिकेश: हाल ही में बाॅलिवुड की मशहूर सिंग नेहा कक्कड़ की शादी रोहनप्रीत से हुई। शादी के बाद नेहा पहली बार अपने मायके उत्तराखंड आई हैं। उन्होंने अपने पति का बर्थडे ऋषिकेश में अपने घर में मनाया। इस दौरान नेहा और रोहनप्रीत का परिवार के लोग भी इस सेलीब्रेशन में मौजूद रहे।

नेहा शादी के बाद पहली बार पति रोहनप्रीत के साथ ऋषिकेश अपने मायके पहुंची। उन्होंने यहां उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। आज सुबह वे दोनों दिल्ली लौट गए। नेहा का घर ऋषिकेश गंगा नगर में है। नेहा और रोहनप्रीत रविवार की रात यहां पहुंच गए थे। नेहा ऋषिकेश आती रहती हैं। यहीं से माता के भजन गाकर उन्होंने अपने संगीत की शुरूआत की थी।

सोमवार को रोहनप्रीत का 27 वां जन्मदिन मनाया गया। इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए नेहा यहां पहुंची थी। रात 12 बजे रोहनप्रीत ने नेहा कक्कड़ के साथ केक काटा और अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसकी पोस्ट नेहा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर की हैं।

Back to top button