Dehradun : उत्तराखंड : महिला समूहों के उत्पादों को नगर निगम देगा बाजार, इस दिन से लगेंगे स्टाॅल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : महिला समूहों के उत्पादों को नगर निगम देगा बाजार, इस दिन से लगेंगे स्टाॅल

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

nagar-nigam-dehrdun

देहरादून : महिला स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पाद बेचने के लिए नगर निगम प्रशासन मदद करने के लिए आगे आया है। महिला स्वयं सहायता समूह अपने उत्पाद बेचने के लिए 8 नवंबर से नगर निगम परिसर में स्टाॅल लगाएंगे। नगर निगम प्रशासन की ओर से समूहों को मुफ्त में आवंटन किया जायेगा और परिसर में 50 स्टाल लगाए जायेंगे। इन स्टाॅलों पर महिलाएं अपने उत्पाद बेचने का काम कर करेंगी।

नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की योजनाओं के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह को नगर निगम के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। नगर निगम प्रशासन द्वारा उनका एक डेमो भी देखा गया है। हमने देखा कि महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं, जिसके चलते इनके कार्यों को लोगांे के सामने लाने के लिए एक अच्छी मार्केटिंग महिलाओं को मिले सके, उसके लिए नगर निगम ने प्रयास किया है।

उन्होंने बताया कि 8 नवंबर से लेकर करीब 6 दिन तक नगर निगम परिसर में 50 स्टाॅल लगाए जाएंगे। नगर निगम द्वारा इनको मुफ्त में आवंटित किए जाएंगे।य ह महिलाएं अपने-अपने उत्पाद को लेकर आएंगी। इस दौरान आम लोग आकर उनके खरीददारी कर सकेंगे।

Share This Article