हल्द्वानी : पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में अब सांसद अजय भट्ट ने भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग विपक्ष पर भी अभद्र टिप्पणी नहीं करते हैं। विजय बहुगुणा हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। किसी को भी उन पर गलत टिप्पणी करने का अधिकार नहीं हैं। उन्होंन कहा कि जिसने भी अभद्रता की है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अजय भट्ट ने कहा कि विजय बहुगुणा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी या अभद्र भाषा का प्रयोग बिल्कुल भी जायज नहीं ठहराया जा सकता।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत जरूर इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे। पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ टिप्पणी करना गलत है प्रदेश अध्यक्ष जी के संज्ञान में यह मामला आएगा तो अवश्य कार्रवाई करेंगे। गौरतलब है कि भाजपा महिला नेता इंदु बाला ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के खिलाफ अपशब्द कहने के टिप्पणी किए जाने के बाद से रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को नेत्री के खिलाफ पत्र लिखकर कारवाई की मांग की है।