देहरादून : केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून सचिवालय के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की बाद पीएम मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनकी देश की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में भी मोदी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। निशंक ने कहा कि इससे किसानों की आय में अमूलचूल परिवर्तन आएगा। साथ ही कहा कि यूपी के समय 12 हजार करोड़ कृषि का बजट था। मोदी सरकार में यह बजट 34 हजार करोड़ रुपये हो गया।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरिया निशंक ने कहा कि कृषि सुधार बिलों का विरोध करने से कांग्रेस को किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही है। निशंक ने कहा कि कृषि सुधार के लिए कृषि सुधार बिल किसानों के हित के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी किसानों के हित में एक फैसला भी नहीं लिया। एपीएमसी एक्ट को और मोदी सरकार ने और मजबूत किया। कांग्रेस और दूसरे दलों के लोग लोगांे को भड़काने का काम कर रहे हैं। कृषि सुधार विधेयकों से मंडियों को खत्म नहीं किया जाएगा। बल्कि किसानों को उनके उचित दाम दिलाने के लिए फैसला लिया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंडियों को खत्म नहीं किया जा रहा है। बल्कि किसानों को उनकी फसल उचित दामों पर बेचने के लिए आजाद किया जा रहा है। 3 कृषि सुधार विधेयक पास होने से किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये किसान भी जानते हैं। किसानों को बरगलाने वाले लोग सफल नहीं हो पाएंगे।