हल्द्वानी: उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन धार्मिक उन्माद के साथ-साथ कॉरपोरेट्स के इशारों पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये उन लोगों को खेल है, जो गरीब किसानो की फसल को ओने-पौने दामों में खरीदने का खेल करते हैं।
कृषि मंत्री ने साफ कहा कि किसान बिल को वापस लेने का सवाल ही नहीं होता। क्योंकि यह किसानों की भलाई और उनकी आर्थिक आजादी के लिए है। उन्होंने कहा कि कानून इसलिए बनाए गए हैं, जिससे किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिल सके। लेकिन, विपक्ष इस मामले में पूरी तरह से किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है।
साथ ही कहा कि देश के किसान समझदार हैं। वो चंद लोगों की बातों में नहीं आने वाले हैं। किसान जातना है कि सरकार उनकी भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रयासरत है। राज्य सरकार किसनों हितों में बई बड़ी योजनाएं संचालित कर रही हैं। केंद्र के सहयोग से कई योजनाओं से किसानों को लाभ भी हुआ है।