देहरादून: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य राजुलबेन देसाई ने डीजीपी अशोक कुमार से मिलकर महिल सुरक्षा से जुड़े मसलों पर चर्चा की। इस दौरान महिला सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में डीजीपी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क और संवेदनशील है।
इसके लिए महिला हेल्पलाइन, 112 और 1090, महिला कॉउंसलिंग सैल, महिला हेल्पडेस्क, महिला चीता, महिला सिटी पेट्रोल यूनिट, ऐच्छिक बयूरो बनाए गए हैं। माहिलाओं के लिए शिकायत दर्ज कराने के लिए मुख्यालय स्तर पर जारी व्हाट्सएप प्लेटफार्म भी है। इस नंबर पर महिलाएं अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं।
जनपदों में महिलाओं, स्कूली बालिकाओं और कॉलेज की छात्राओं में सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता और सेल्फ डिफेंस के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। आयोग द्वारा इस अवसर पर सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अपेक्षा की गई कि और अधिक संख्या में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएं और इसके लिए जिला व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से भी समन्वय किया जाए।