देहरादून : उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी और बताया कि 5 लोकसभा सीट पर 18 मार्च से 25 अप्रैल तक नामंकन की निर्धारित की गई है. 26 मार्च को नामंकन पत्रों की जांच होगी और 28 मार्च को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है.
जानकारी दी की 5 लोकसभा सीटों पर 76 लाख 28 हजार 526 कुल मतदाता वोट कर सकेंगे. दोनों वोटर लिस्ट के आधार पर प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 77,17,126 पहुंच गई है। इसमें महिलाओं की संख्या 36,43,969 जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 39,84,327 है। इसके अलावा 230 थर्ड जेंडर भी मतदाता बने हैं। प्रदेश में सर्विस वोटर की संख्या गिरकर 88,600 रह गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में यह संख्या एक लाख पांच हजार तक थी। प्रदेश में सर्वाधिक सर्विस वोटर पौड़ी गढ़वाल सीट पर हैं। जबकि मतदाताओं के लिहाज से सबसे बड़ी सीट हरिद्वार है।
टिहरी गढ़वाल
महिला – 6,91,683
पुरुष – 7, 61,686
थर्ड जेंडर – 49
सर्विस वोटर – 12, 057
कुल मतदाता -14,65,475
बूथ – 2371
पौड़ी गढ़वाल
महिला – 6,38,050
पुरुष – 6,65,589
थर्ड जेंडर – 14
सर्विस वोटर – 33,653
कुल मतदाता – 13,37,306
बूथ – 2253
अल्मोड़ा (आरक्षित)
महिला – 6,35,705
पुरुष – 6,57,992
थर्ड जेंडर – 07
सर्विस वोटर – 27,954
कुल मतदाता – 13,21,658
बूथ – 2154
नैनीताल -यूएसनगर
महिला – 8,41,420
पुरुष – 9,37,354
थर्ड जेंडर – 26
सर्विस वोटर – 9937
कुल मतदाता – 17,88,737
बूथ – 2204
हरिद्वार
महिला – 8, 37,111
पुरुष – 9,61,706
थर्ड जेंडर – 134
सर्विस वोटर – 4999
कुल मतदाता – 18,03,950
बूथ – 2253