देहरादून- ये तो सभी जानते हैं कि उत्तराखण्ड के युवा हमेशा देश सेवा देने के लिए तत्पर रहते हैं. अगर बात करें पहाड़ के युवाओं की तो वह फौज में फर्ती होने के लिए बचपन से ही तत्पर हैं. आर्मी चीफ मेजर जनरल बिपिन रावत के साथ-साथ आज उत्तराखण्ड के कई जिलों के लोग देश सेवा में उच्च पदों पर कार्यरत हैं।
अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक के दाड़िमी गाँव के सुन्दर सिंह बोरा का आर्मी कैडेट कोर में चयन
वहीं प्रदेश का सीना गर्व से और चोड़ा हो गया जब अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक के दाड़िमी गाँव के सुन्दर सिंह बोरा का आर्मी कैडेट कोर में चयन हो गया…अब वह लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा करेंगे। इस बड़ी उपलब्धि से सुन्दर के पैतृक गाँव में खुशी का माहौल है।
आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी अपने लक्ष्य को पाया
ये बात सही है कि जब हौसले हो बुलंद तो उड़ने के लिए पंखो की भी जरुरत नहीं होती है..इन लाइनों को सुन्दर बोरा ने अपने बुलंद हौसले से सही साबित कर दिखाया। सुन्दर का बचपन काफी आर्थिक तंगी से होकर गुजरा. बचपन में ही पिता राजेंद्र सिंह की मौत के बाद उनकी मां ने अपने चार बच्चों को पिता की कमी का एहसास नहीं होने दिया और बहुत मुश्किल हालातों में बच्चों को पाला.
चार साल पहले वह सेना में भर्ती हो गए थे
अपने सभी भाई बहनो में सुन्दर सबसे छोटे हैं. बचपन से ही विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के बाद अपनी कड़ी मेहनत और देश सेवा की जूनून से करीब चार साल पहले वह सेना में भर्ती हो गए थे।
आर्मी कैडेट कोर में लेफ्टिनेंट के लिए पदोन्नति
बचपन से ही देश प्रेमी और देश सेवा को अपना लक्ष्य बनाकर चलने वाले सुन्दर का अपने कड़ी परिश्रम से कुछ दिनों पहले ही आर्मी कैडेट कोर में लेफ्टिनेंट के लिए पदोन्नति हो गयी। सुन्दर ने सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की…जिसके द्वारा उनका चयन आर्मी कैडेट कोर में हो गया है। इससे परिवार के साथ साथ पूरे गाँव में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर जागेश्वर के विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने उनके परिजनों को शुभकामनाएँ दी है।
देश सेवा के लिए छोड़ दी थी इंजीनियरिंग की पढ़ाई
सुन्दर में देश सेवा का ऐसा जूनून था की राजकीय पॉलिटेक्निक कांडा (बागेश्वर ) में एक साल मैकेनिकल इंजीनियरिंग से पॉलिटेक्निक करते हुए आर्मी में भर्ती हो गए। इसके लिए सुन्दर ने कड़ी मेहनत की और कॉलेज में भी अधिकतर समय वो आर्मी की तैयारी में ही लगे रहते थे, जिसका बेहतर परिणाम उन्हें आज देखने को मिला है।