highlightPithoragarh

उत्तराखंड : जवान के कहने पर भारत ने डेढ़ घंटे के लिए खोल दिया इंटरनेशनल बाॅर्डर

Breaking uttarakhand newsपिथौरागढ़ : भारत और चीन विवाद के बीच नेपाल भी चीन के साथ खड़ा नजर आ रहा है। हालांकि नेपाल की जनता चाहती है कि भारत के साथ उनके जो संबंध चले आ रहे हैं, वो बरकरार रहें। बावजूद इसके नेपाली प्रधानमंत्री मामने को तैयार नहीं हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से नेपाल में सियासी संकट चरम पर है। इस बीच भारत ने नेपाल को एक छोटा लेकिन, महत्वपूर्ण संदेश दिया है।

भारत ने भारतीय सेना में तैनात नेपाल निवासी एक जवान के अनुरोध पर को अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल एक घंटे के लिए खोला दिया। इस दौरान जवान के साथ 27 लोग धारचूला आए, जबकि 41 लोग नेपाल गए। नेपाल निवासी जवान ने परिवार के साथ भारत आने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा था। नेपाल सीडीओ कार्यालय से यह पत्र धारचूला प्रशासन को भेजा गया। जिलाधिकारी के आदेश पर पुल एक घंटे के लिए खोला गया।

जवान और उसके परिवार के समेत 27 लोग भारत आए। सभी की पुल पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार रात नगर के बुजुर्ग व्यापारी भीम सिंह गर्ब्याल की मृत्यु होने पर उनके नेपाल के परिजन भी अंतिम संस्कार में आए थे। पुल खुलने के एक घंटे के दौरान नेपाल से अंतिम संस्कार में आए 41 लोग भी नेपाल वापस गए।

Back to top button