देहरादून: पुलिस में लंबे समय से भर्ती नहीं हुई है। पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं का इंतजार लंबा होता जा रहा है। लेकिन, अब उम्मीदों को जछ पंख मिल सकते हैं। फरवरी में कांस्टेबल के करीब 15 सौ पदों पर भर्ती शुरू हो जाएगी। मुख्यालय स्तर पर इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने समितियों के अधिकारियों की बैठक ली। बताया कि सभी अधिकारियों को प्रमोशन में आ रही सभी अड़चनों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर, प्रमोशन आदि के लिए छह समितियां गठित हुई थीं, लेकिन अब नए महानिदेशक ने इनकी संख्या बढ़ाकर नौ कर दी है।
महानिदेशक अशोक कुमार का कहना है कि जनवरी तक लंबित पदोन्नतियों को निस्तारित कर दिया जाएगा। इसी बैठक में उन्होंने कहा कि फरवरी में कांस्टेबल के करीब 15 सौ पदों पर भर्ती शुरू कर दी जाएगी। पुलिस भर्ती होने से कई युवाओं का पुलिस में भीर्त होने का सपना पूरा होगा।