उत्तराखंड में 19 IPS और 10 PCS के ट्रांसफर: गढ़वाल कमिश्नर से लेकर देहरादून DM तक बदले, लिस्ट देखें

उत्तराखंड शासन में बीती शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने 19 IPS और 10 PCS आधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। लिस्ट में देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल का नाम भी शामिल है। आईएएस बंसल को डीएम के पद से हटाकर आशीष चौहान को जिलाधिकारी बनाया है।
IAS आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
देहरादून के नए डीएम बने आशीष चौहान को बनाया गया है। जबकि विनय शंकर पांडेय को गढ़वाल कमिश्नर के पद से हटाकर आनंद स्वरूप को गढ़वाल कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा विनय शंकर पांडे की स्वास्थ्य सचिव और नागरिक उड्डयन सचिव के पद पर नियुक्त किया है।
IAS सविन बंसल को बनाया नियोजन सचिव
वहीं बागेश्वर में अपूर्वा पांडेय को नया जिलाधिकारी बनाया है। इसके अलावा बीपीआरसी पुरुषोत्तम बनाए को उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया है। बता दें इससे पहले रंजीत कुमार उच्च शिक्षा सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा आईएएस सविन बंसल को नियोजन सचिव बनाया है।


