चमोली: प्रवासियों की घर वापसी के साथ ही कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की सांख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके चलते पहाड़ के सभी जिलों में कोरोना पाॅजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। सभी जिलों को आॅरेंज जोन में रखा गया है। चमोली से एक चिंताजनर खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित चमोली जिले के एक ही स्कूल में 10 लोग कोरोना पाॅजिटिव मिला है।
गैरसैंण में मिले कोरोना पॉजिटिव को पज्याणा गांव के फैसिलिटी क्वारंटाइन सेंटर में पहले ही एक पॉजिटिव मिलने के बाद गढ़वाल मंडल विकास निगम के फैसिलिटी क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। पज्याणा के इस क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे 16 लोगों में से 10 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि छह की रिपोर्ट आनी बाकी है। क्वारंटाइन सेंटर के नायब तहसीलदार और नगर पंचायत का पर्यावरण मित्र भी क्वारंटाइन में है। उनकी रिपोर्ट भी आनी बाकी है।
डीजे डाॅक काॅत के अनुसार कोरोना का हॉटस्पॉट बना पज्याणा प्राथमिक विद्यालय को लेकर जानकारी आ रही है कि जो 16 लोग यहां अलग-अलग जगहों से गांव वापस आए थे। वे प्राथमिक विद्यालय के क्वारंटाइन सेंटर में मेल मिलाप के साथ रह रहे थे तथा शारीरिक दूरी के नियम को तो यहां कभी पालन किया ही नहीं गया। इसके चलते ही सभी कोरोना पाॅजिटिव हो गए। इसके चलते अब सारे गांव को सील कर किया गया है।