Big NewsDehradun

उत्तराखंड : अगले 24 घंटे में इन तीन जिलों में भारी ओलावृष्टि-बर्फबारी की चेतावनी

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : उत्तराखंड में मैदानी जिलों के लोगों को ठंड से राहत मिली। तेज धूप ने मैदानी जिलों में ठंड के प्रकोप को कम किया। देहरादून में सुबह से सूर्य देव का बादलों के साथ लुकाछुपी का खेल जारी है। मैदानी जिलों में धूप से लोगों को राहत मिली लेकिन ठंड का कहर पर्वतीय इलाकों में जारी है।लेकिन प्रदेश की जनता को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

जी हां मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में एक बाऱ फिर कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भारी ओलावृष्टि की संभावना है। इसको देखते हुए जनपदों के आपदा प्रबंधन विभाग को हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड में एक बार फिसे मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर से पहाड़ी जिलों में बर्फवारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृृष्टि की संभावना है।

https://youtu.be/QKiQUm7egCs

Back to top button