highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड : इतने BJP कार्यकर्ताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ, थामा कांग्रेस का हाथ

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्द्येश के नानकमत्ता विधानसभा में पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गयी। के बारे में चर्चा की। वहीँ, कार्यक्रम का आगाज यूथ कांग्रेस के नानकमत्ता विधानसभा अध्यक्ष चंचल सिंह द्वारा किया गया।

इस दौरान की BJP के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का दामन थमा। बीजेपी कार्यकर्ताओं को संत केशव समिति कोष के उपाध्यक्ष सतपाल सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव को लेकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चर्चा की गई है और रणनीति बनाई गई है। उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं में उत्साह है और 2022 में यही उत्साह जीत दिलाएगा।

Back to top button