उधमसिंह नगर : सीमान्त क्षेत्र के खटीमा वन रेंज के जंगलो में एक ग्रामीण महिला की गुलदार के हमले में मौत हो गई। लगभग 35 वर्षीय महिला गीता देवी अपने पति के साथ गांव से लगे जंगलो में जानवरों हेतु चारा लेने गई थी। वही घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वही म्रत महिला को पोस्टमार्टम हेतु खटीमा के नागरिक चिकित्सालय लाया गया है।जंहा पर डॉक्टरों द्वारा उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
वहीं खटीमा वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी के अनुसार खटीमा के खेतलसंडा गांव की गीता राणा नाम की महिला की जंगल मे गुलदार के हमले में मौत हो गई है। म्रतक महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद उसके मुवावजे की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों को जंगल मे ना जाने हेतु सचेत किया जा रहा है।