Dehradun NewsHighlight

उत्तरांचल ग्रामीण बैंक ने बढ़ाया मदद का हाथ, आपदा प्रभावितों के लिए दी 35 लाख की धनराशि

उत्तरांचल ग्रामीण बैंक ने प्रदेश के आपदा प्रभावितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। बैंक के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर 35 लाख की धनराशि दी है।

उत्तरांचल ग्रामीण बैंक ने आपदा प्रभावितों के लिए दी 35 लाख की धनराशि

उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान बैंक के प्रतिनिधियों ने आपदा प्रभावितों की सहायता ओर पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 35 लाख 49 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी।

सीएम धामी ने किया बैंक का आभार व्यक्त

सीएम धामी ने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता और पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सीएम ने कहा कि समाज के सभी वर्गों द्वारा किया गया सहयोग सराहनीय है। इससे पीड़ितों को राहत मुहैया कराने में भी सहायता मिलेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें