Uttarakhand

उत्तराखंड के राज्यपाल ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अपनी लिखी पुस्तकें की भेंट

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) आज दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

उत्तराखंड के राज्यपाल ने की पीएम मोदी से मुलाकात

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति उनके स्नेह और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य में साल भर चलने वाले पर्यटन, स्वयं सहायता समूहों, होमस्टे और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में हुई प्रगति के संबंध में केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।

भविष्य के विश्वविद्यालयों को लेकर की चर्चा

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों और समसामयिक मुद्दों पर प्रधानमंत्री को जानकारियां साझा कीं। राज्यपाल ने इस दौरान भविष्य के विश्वविद्यालयों जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कम्प्यूटिंग और मेटावर्स जैसे विषय शामिल हों, पर भी वार्ता की।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर लोगों में उत्साह: राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि 14 अप्रैल को पीएम द्वारा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर उत्तराखंड के सभी लोगों में भारी उत्साह है। हर कोई इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। इस अवसर पर, राज्यपाल ने पीएम को ‘आत्मा के स्वर’ नाम की एक पुस्तक भेंट की, जो उनके भाषणों का एक संकलन है। इसके अलावा, उन्होंने उन्हें AI विषय पर खुद की लिखी पुस्तकें Absolute Intelligence और प्रज्ञा भी भेंट कीं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें