AIIMS Rishikesh NewsHighlight

उत्तराखंड: आपदा से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, आदेश जारी

Breaking uttarakhand news

देहरादून: उत्तराखंड आपदा के लिहाज से अति संवेदनशील राज्य है। राज्य में आदपा की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। इसको देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पहली बार राज्य में सरकार ने राज्य आपदा सम्मन निधि का गठन किया है। आपदा सचिव मुरुगेशन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इससे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जल्द राहत देने में मदद मिलेगी।

सरकार ये फैसला आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 (2005 का अधिनियम संख्यांक-53) की धारा 48 की उपधारा (1) के खण्ड (ग) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, शमन के उद्देश्य से विशेष रूप से परियोजनाओं के लिए राज्य आपदा शमन निधि (State Disaster Mitigation Fund (SDMF) का गठन किया है। इससे जहां राहत बचाव में तेजी आएगी। वहीं, आपदा के समय लोगों को जल्द राहत पहुंचाने और आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में सुधारीकरण कार्य करने में तेजी आएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें