देहरादून: उत्तराखंड सरकार नाकारा कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का फैसला पहले ही ले चुकी है। अब सरकार ने अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी एक योजना शुरू करने जा रही है। सरकार उत्कृष्ट कर्मचारियों की पीठ थपथपाने की तैयारी है। ऐसे कर्मचारी सचिवालय समेत प्रदेश के सभी विभागों से चुने जाएंगे।
सरकार ने बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करने के लिए बाकायदा नियमावली बनाई जा रही है। पुरस्कार को कर्मचारियों की एसीआर में दर्ज किया जाएगा। सरकार ने बीते वर्ष कर्मचारियों को सुशासन व उत्कृष्टता पुरस्कार देने का निर्णय लिया था। बेहतर कार्य करने वाले ऐसे 48 कर्मचारी पुरस्कृत भी किए गए।
दरअसल, सरकार ने हाल ही में 50 वर्ष से अधिक आयु वाले नकारा और लापरवाह कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभागों में ऐसे कर्मचारियों की सूची भी तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही ऐसे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इससे कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष इसका प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।