Haridwarhighlight

उत्तराखंड : यहां से गायब हो जाता है सरकारी राशन, अब होगी जांच

Breaking uttarakhand news

 

लक्सर : राशन डीलरों के खिलाफ आए दिन हंगामे होते रहते हैं, लेकिन इस हंगामे का खाद्य आपूर्ति विभाग पर कोई असर नहीं होता है। खाद्य आपूर्ति विभाग ग्रामीणों का अधिक दबाव पड़ने के बाद राशन डीलर को सस्पेंड करने की कार्रवाई करता है। लेकिन, अगले एक-दो माह के बाद ही उसे दोबारा बहाल कर दिया जाता है। हालात इतने खराब है कि लोगों को सरकारी सस्ते गल्ले का राशन मुहैया नहीं हो पा रहा है।

ज्यादातर राशन डीलर या तो सरकारी सस्ते गल्ले में मिलने वाले राशन की कालाबाजारी कर देते हैं या अपने कुछ चहेते लोगों को मुहैया करा देते हैं। लक्सर के बहादरपुर खादर गांव में ऐसी ही समस्या पिछले 4 माह से चल रही है। राशन डीलर ने पिछले 4 माह से लोगों को फ्री में मिलने वाला राशन नंही दिया, जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार विभाग से की गई। लेकिन, विभाग ने राशन डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की आखिरकार आज लोगों को गुस्सा आ गया।

उन्होंने मामला जिलाधिकारी के दरबार पहुंचा दिया। जिला अधिकारी हरिद्वार ने मामले को लक्सर उपजिलाधिकारी के सुपुर्द किया और मामले में जांच कर रिपोर्ट भेजने की बात कही लक्सर उप जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में पहुंचे शिकायत कर्ताओं को आश्वासन दिया है। राशन की कालाबाजारी को लेकर तहसीलदार लक्सर के दिशा निर्देश में टीम गठित कर दी गई है।

Back to top button