देहरादून : पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को लेकर बड़ा निर्णय लिया है, जिससे पुलिस कर्मियों को काफी राहत मिलने वाली है। पुलिस कर्मी अब दिन में सड़क पर पांच घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं करेंगे।
डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने पुलिस कर्मियों को बढ़ती गर्मी और धूप से बचाने के लिए यह फैसला लिया है। एक-दो दिन में नई व्यवस्था लागू कराने की तैयारी है। लॉकडाउन लागू होने के बाद से पुलिस की ड्यूटी टाइम में इजाफा हुआ है।
संक्रमण के खतरे को देखते हुए वो अपने परिवार से भी दूरी बनाए हुए हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी ने एसपी क्राइम लोकजीत सिंह को पुलिस के ड्यूटी शेड्यूल में बदलाव कर दिन की ड्यूटी कम करने के निर्देश दिए थे।