Dehradunhighlight

उत्तराखंड : नवरात्रि के पहले दिन से होंगे इस खूबसूरत ‘आनंद वन’ के दीदार, आप भी रहें तैयार

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून : दून वासियों  और पर्यटकों के लिए झाझरा वन रेंज परिसर में उत्तराखंड सिटी फॉरेस्ट ‘आनन्द वन’ को आमजन  के लिए 17 अक्टूबर को नवरात्रि के दिन आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। झाझरा में विकसित किये गये इस सिटी फारेस्ट में उत्तराखण्ड के विभिन्न प्रजातियों की जीव-जन्तुओं और प्राकृतिक दृश्यों को प्रतिकृतियों के माध्यम से दिखाया गया है।

इसे नेचर एजुकेशन सेंटर के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के जीव-जन्तुओं और वनस्पतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। वहीं,  इस सिटी फॉरेस्ट ‘आनन्द वन’  को लेकर प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि  इस कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य भी शिरकत करेंगी।

साथ ही प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने बताया कि जनता के लिए आनंद वन में कई सारी एक्टिविटी हैं। उन्होंने बताया कि वहां वाइल्ड लाइफ की पूरी दुनिया है। उसकी बहुत अच्छी जानकारी वहां पर दी गई है। दिलचस्प बात यह भी है कि हर आयु के व्यक्ति के लिए सिटी फॉरेस्ट आंनद वन में मनोरंजन के साथ ही प्रकृति ओर आध्यात्म का लाभ लेने की व्यवस्था की गयी है।

Back to top button