टिहरी में देऱ शाम सड़क हादसा हुआ। चंबा से भवान की तरफ जा रही कार बुरासखंडा से 1 किलोमीटर आगे 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे एक घायल हो गया। तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए मेेडिकल स्टोर में ले जाया गया। आपको बता दें कि कार में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विक्रम सिंह पवार सवार थे। उनके साथ कार में कोई अन्य सवार नहीं था। मिली जानकारी के अनुसार पालिका अध्यक्ष विक्रम सिंह पवार को हल्की चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चंबा टिहरी के निवासी हैं। बीते दिन करीब 6:30 बजे पूर्व नगरपालिका चेयरमैन चंबा विक्रम पंवारउ(58 वर्ष) अपने निजी वाहन से चंबा से भवान जा रहे थे। तभी बुरांसखंडा से 1 किलोमीटर आगे उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमे वो तो छिटककर झाडि़यों में जा गिरे। सूचना पाकर मौके पर धनोल्टी चौकी इंचार्ज जोगिंदर यादव पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पूर्व पालिका अध्यक्ष को रेस्क्यू किया और उनको मेडिकल स्टोर ले गए और प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद चंबा रेफर किया गया।