Dehradunhighlight

उत्तराखंड : वन मंत्री हरक सिंह रावत अस्पताल में भर्ती, जानें डाॅक्टरों ने क्या कहा ?

aiims rishikesh

 

देहरादून: वन मंत्री हरक सिंह रावत 23 सितंबर को कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। तब से ही उनको होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा था। लेकिन, उनकी तबीयत अचानक खराब होने के कारण उनको अब अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कल उनको अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद वन मंत्री हरक सिंह रावत को दून मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। सांस लेने में अब कोई तकलीफ नहीं है। डाॅक्टरों के अनुसार वो जल्द ठीक हो जाएंगे। बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं हैं। वन मंत्री के साथ अस्पताल में भर्ती कराए गए उनके पीआरओ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Back to top button