Big NewsDehradun

उत्तराखंड: क्रेडिट के लिए, भरसार पर सरकार के मंत्रियों के बीच तकरार

breaking uttrakhand newsदेहरादून: उत्तराखंड सरकार को डबल इंजन का फायदा मिला। इस फायदे से भरसार कृषि विश्वविद्यालय को हाल ही में केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिये जाने की बात सामने आई है। इस फैसले के सार्वजनिक होते ही भाजपा सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री और कृषि मंत्री के बीच ठन गई। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने भरसार कृषि विश्वविद्यालय के केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि उनको इस फैसले की जानकारी ही नहीं है।

धन सिंह रावत ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ बात की गई। निशंक ने भरसार कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने पर हामी भरी तो, धन सिंह रावत ने बिना देर किये ही ऐलान कर दिया कि भरसार अब केंद्रीय विश्वविद्यालय होगा। हालांकि अब मामले में नया मोड़ आ गया है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की नाराजगी के बाद धन सिंह रावत के बयान भी बदले नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी इस संबध में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से बात हुई है। अभी इस पर नितिगत फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो उत्तराखंड कि लिए ये एक बड़ी सौगात होगी। वहीं, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की नाराजगी को लेकर धन सिंह रावत का कहना कि ये कृषि विभाग का मामला है। इसलिए जैसे की कोई नीतिगत बात बनती है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को अवगत करा दिया जाएगा।

Back to top button