देहरादून: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने बताया कि राजभवन में हर साल की तरह इस साल भी पुष्प प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी 13 और 14 मार्च आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि राजभवन में 2003 से लगातार बसंतोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना के चलते पिछली बार इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया था। आयोजन से पहले कल 12 मार्च को गरीब बच्चों को पुष्प प्रदर्शनी देखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। स्कूल के बच्चों को भी आयोजन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि इस बार बसंतोत्सव में वृन्दावन की फूल होली और मयूर नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा। इस साल से राजभवन में फूलों की प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। राज्य के सेब, लिच्ची और अन्य फलों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। फलों की प्रदर्शनी अगस्त और सितंबर में आयोजित की जाएगी। उद्यान विभाग को तैयारी के निर्देश दे दिए गए हंै। प्रदेश के काश्तकारों को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जाएगा।