highlightNainital

उत्तराखंड : पहले गोद लिया बेटा, अब जहर देकर मार डाला

adopted son

हल्द्वानी: पति ने पत्नी से विवाद के बाद पहले खुद जहर गटकने के बाद 11 साल के बेटे को भी जहर खिला दिया। जिससे बेटे की मौत हो गई। मामले का खुलासा घटना के चार दिन बाद बेटे की मौत के बाद हुआ। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया, लेकिन पत्नी और मां के कहने पर बाद में उसे छोड़ दिया। मुरादाबाद जिले के कठघर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति करीब 13 साल से मेडिकल चैकी थाना क्षेत्र में रहता है। पुलिस के अनुसार चार दिन पहले फोन पर उसका पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी दिल्ली में रहती है।

पुलिस की मानें तो व्यक्ति का कहना है कि गुस्से में पत्नी ने कह दिया कि तुम जहर खा लो और बेटे को अनाथालय भेज दो। पत्नी की बात से उसे गुस्सा आ गया और फिर उसने जहर खा लिया और बेटे के खाने में भी जहर मिला दिया। दोनों के बेहोश होने पर पड़ोस के लोगों ने दोनों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। एक दिन पहले शनिवार को पिता और बेटे अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। घर जाने के बाद बेटे की हालत फिर खराब होने के बाद उसकी मौत हो गई। मेडिकल चैकी पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने उसके पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। शाम को पत्नी और मां कोतवाल संजय कुमार के पास आए। व्यक्ति ने बताया कि 11 साल पहले बेटा जब तीन दिन का था, तब उसे गोद लिया था। बेटे के जहर खिलाने का उसे गम है। लोगों का कहना था कि पिता बेटे को कमरे में बंद कर बाहर निकलता था। मोहल्ले के लोगों ने एक दिन विरोध किया तो उसने बेटे को कमरे से बाहर छोड़ा था। बेटा पिता के साथ खाना बनाने, बर्तन मांजने और कपड़ा धोने में भी सहयोग करता था।

Back to top button