Big NewsNainital

उत्तराखंड : बेटे के लिए ‘मां’ लेकर आया था पिता, उसको क्या पता था कि वो ऐसा करेगी!

Breaking uttarakhand newsहल्द्वानी : हल्द्वानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता अपने बेटी की देखभाल के लिए दूसरी शादी कर मां लाया था, लेकिन उसने ऐसे हकरक कर दी कि हर कोई हैरान है। ऐसी शर्मनाक हरकत, जिसके बारे में सोचकर ही सिर शर्म से झुक जाएगा।

आरोपी महिला के खिलाफ सौतेले बेटे के साथ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि सौतेली मां 2 महीने से 12 साल के बेटे के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रही थी। महिला की 6 माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार पीड़ित के पिता एक कॉलेज के प्रवक्ता हैं। पत्नी का देहांत होने के बाद छह माह पहले उन्होंने दूसरी शादी की थी।

जांच में पता चला है कि जब से वह घर में आई, तब से बच्चे के साथ इन्हीं हरकतों से पति परेशान होने लगे थे। उन्होंने इसके बाद भोटिया पड़ाव चौकी में इसकी शिकायत की थी। इसके बाद यह मामला महिला हेल्पलाइन तक भी पहुंचा। बताया जा रहा है कि सौतेली मां दो माह से बेटे का यौन शोषण कर रही थी। बेटे ने जब पिता को आपबीती सुनाई तो हैरान रह गए। उन्होंने उसके बाद कोतवाली में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

Back to top button