किच्छा : उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राणी के आह्वान पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू के नेतृत्व मे किच्छा चीनी मिल के गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू ने कहा कि प्रदेश के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान की सरकार ने नही किया है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार की अनदेखी के चलते हैं आज प्रदेश के किसानों की हालत बदहाल बनी हुई है। प्रदेश की जुमलेबाज भाजपा सरकार में जनता पूरी तरह त्रस्त है बेरोजगारी अपने चरम पर है, विकास कार्य ठप पड़े हैं और सरकार है कि कुंभकरण की नींद सोई हुई है। अच्छे दिन का वादा करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार आज किसानों के प्रति आंखें मूंदे बैठी हुई है, जिसे जगाने के लिए प्रदेश का हर एक किसान तैयार है। अगर जल्द ही किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जायेगा।