
उत्तराखंड जिला उधम सिंह नगर खटीमा क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह ने चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज कुश्ती प्रतियोगिता 2 स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। बता दें कि आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह ने चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
साथ ही जानकारी मिली है कि बलजीत सिंह को प्रतियोगिता के श्रेष्ठ प्रतियोगी चुने जाने के साथ ही उनका चयन जर्मनी में होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। बलजीत सिंह अपने विभाग का नाम रोशन करने के साथ ही सिविल सर्विसेज खेलों में उत्तराखंड की ओर से रजत पदक जीतने वाले पहले खिलाडी बन गए हैं।
खबर उत्तराखंड बलजीत सिंह को उनकी जीत के लिए बधाई देता है औऱ आगे भी ऐसी ही मेहनत से जीत हासिल करने की शुभकामनाएं देता है।