देहरादून: मानसून काल में बारिश या हल्की हवाएं चलने पर भी अक्सर बिजली या तो काट दी जाती है या फिर लाइन खुद ही ट्रिप हो जाती है। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऊर्जा निगम की मानें तो इस बार मानसून में लोगों को दिक्कतें नहीं होंगी।
यूपीसीएल का कहना है की इस बार लोगों को मानसून सीजन में बिजली को लेकर ज्यादा दिक्कतें नहीं आयेंगी। निगम ने मानसून सीजन से पहले ही तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताते चलें की उत्तराखंड में प्री-मानसून शावर शुरू हो गया है। इसके साथ ही 21 जून तक मानसून भी पूरी तरीके से सक्रीय हो जायेगा। मानसून के चलते बिजली की आपूर्ति हमेशा ही उत्तराखंड के लोगों को परेशान करती है।
यूपीसीएल की माने तो इस बार कोरोना के चलते जहां सभी काम ठप्प रहे,,, वहीं उनके द्धारा इस दौरान मानसून सीजन की तैयारियों को देखते हुए मेंटिनेंस के कार्य पूरे कर दिये गये हैं। यूपीसीएल के एमडी बी.सी.के. मिश्रा ने बताया की आंधी तूफान के कारण कुछ दिक्कतें आई हैं। लेकिन, काफी कार्य पूरे कर दिये गये हैं। इसके साथ ही पेड़ों की लॉपिंग का काम भी काफी हद्द तक पूरा कर दिया गया है।