देहरादून: पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होते ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे। बस कुछ ही देर में ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू होने वाली है। गिनती शुरू होते ही उत्तराख्ंाड की पांचों सीटों के नतीजे आने भी शुरू हो जाएंगे। मतगणना कम से कम 11 और अधिकतम 16 राउंड में पूरी होगी।
पार्टी | आगे | जीते | कुल | 2014 |
भाजपा | – | – | 05 | |
कांग्रेस | – | – | – | 0 |
अन्य | – | – | – | 0 |
लोकसभा सीट मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गणना का काम शुरू होगा था। साढ़े आठ बजे ईवीएम मशीनों से गणना शुरू हो गई है। मतगणना के लिए कुल 862 ईवीएम टेबल लगाए गए हैं। तकरीबन साढ़े सात हजार कर्मचारी मतगणना संपन्न कराने में सहयोग करेंगे। मतगणना समाप्त होने के बाद हर विधानसभा के पांच बूथों का चयन कर यहां ईवीएम और वीवी पैट मशीनों में पड़े वोट का मिलान किया जाएगा। इसके बाद अधिकारिक नतीजे घोषित किए जाएंगे।
चुनाव में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी के पुत्र मनीष खंडूड़ी की साख दांव पर।