Chamolihighlight

उत्तराखंड: भालू से संघर्ष के बाद घायल बुजुर्ग, जंगल में ही रहे पूरी रात

Breaking uttarakhand news

 

चमोली: जिले में जंगल में पशुओं के लिए घास लेने गए धारकुंवरपाटा गांव के एक बुजुर्ग को भालू ने बुरी तरह घायल कर दिया। जान बचाने के लिए बुजुर्ग भालू से भिड़ गया। भालू हमला करता रहा। बुजुर्ग ने भी हार नहीं मानी और दरांती से भालू पर कई वार किए। इसके बाद भालू भाग गया, लेकिन, घायल रातभर जंगल में ही पड़ा रहा।

बताया जा रहा है कि 60 साल के नेत्र सिंह दोपहर एक बजे पशुओं के लिए घास लेने के लिए गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर गया था। वहां भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। शाम तक जब वह जंगल से घर नहीं आया तो ग्रामीण रातभर बुजुर्ग की खोज में भटकते रहे। बुधवार सुबह वह गंभीर हालत में जंगल में मिला।

मौके पर पहुंचे ग्रामीण बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस से पीएचसी देवाल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। भालू ने वृद्ध की जांघ, पीठ और गर्दन पर गहरे जख्म किए हैं। घायल नेत्र सिंह ने बताया कि भालू से जान बचाने के लिए उसके और भालू के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ।

Back to top button