Big NewsDehradun

बर्फबारी के कारण मैदान से लेकर पहाड़ में बढ़ी ठिठुरन, शीतलहर की चपेट में प्रदेश

snowfall in badrinath

देहरादून : उत्तराखंड में बीते दिन कई पहाड़ी जिलों और उसके आस पास बर्फबारी हुई जिस कारण प्रदेश भर में ठिठुरन बढ़ गई। मैदानी जिले देहरादून से लेकर पहाड़ शीत लहर की चपेट में आ गया। लोग ठिठुरते दिखे. लोग गर्म और मोटे कपड़ों में नजर आए। भले ही रविवार सुबह मौसम साफ और धूप खिली रही लेकिन  शाम होते होते मौसम का मिजाज बदला और ठंड बढ़ गई। बता दें कि मसूरी के आस पास और लालटिब्बा समेत सुरकंडा में बर्फबारी हुई जिससे देहरदून में ठंड बढ़ गई।रात को देहरादून में शीतलहर चली जिससे ठंड का एहसास और ज्यादा हुआ।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में रात को तापमान शून्य तक पहुंच गयाहै। उत्तरकाशी के हर्षिल औऱ गंगोत्री हाईवे के पास बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया लेकिन स्थानीय लोगों के लिए ये बर्फबारी आफत बन गई। बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया। जेसीबी द्वारा बर्फ हटाई गई मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम कोहरा भी छा सकता है।

Back to top button